spot_img

Gandhinagar : वाइब्रेंट गुजरात 2024 के लिए टोक्यो में हुआ रोड शो

120 हाई-प्रोफाइल प्रतिनिधियों की रही भागीदारी

गांधीनगर : जापान के टोक्यो में 16 अक्टूबर को भारतीय दूतावास में मौजूद गुजरात सरकार के प्रतिनिधिमंडल की उपस्थिति में आगामी वाइब्रेंट गुजरात 2024 को लेकर रोड शो आयोजित किया गया। यह आयोजन भारत-जापान संबंधों को और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण साबित हुआ। सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स, नवीकरणीय ऊर्जा और अन्य क्षेत्रों से जुड़े 120 हाई-प्रोफाइल प्रतिनिधियों की भागीदारी के साथ इस कार्यक्रम ने गुजरात और जापान के बीच सहयोग की क्षमता का प्रदर्शन किया।

जापान के टोक्यो में आयोजित इस रोड शो ने दोनों देशों के बीच औद्योगिक निवेश के अवसरों पर बातचीत को लेकर एक सार्थक मंच के रूप में काम किया। विभिन्न क्षेत्रों के विविध प्रतिनिधिमंडलों की भागीदारी ने गुजरात और जापान के बीच सहयोग, नवाचार और निवेश के अवसरों को एक्सप्लोर करने की साझा प्रतिबद्धता का उदाहरण प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में जापान में भारत के राजदूत सिबी जॉर्ज ने अपने संबोधन में गुजरात की विकास गाथा में जापान की महत्वपूर्ण भूमिका को प्रमुखता से रेखांकित किया और गुजरात-जापान द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर जोर दिया।

इस सत्र में गुजरात सरकार के विज्ञान और तकनीक विभाग के सचिव विजय नेहरा ने इस रोड शो को लेकर एक विस्तृत प्रेंज़ेन्टेशन दिया जिसमें उन्होंने गुजरात के वर्ल्ड क्लास इण्डस्ट्रियल इन्फ्रस्ट्रक्चर और इण्डस्ट्रियल फ्रेंडली इकोसिस्टम पर प्रकाश डाला, क्योंकि गुजरात ने अपनी औद्योगिक अधोसंरचना की उपलब्धता और उद्योग अनुकूल माहौल की सुलभता के कारण ही भारत के आर्थिक परिदृश्य में एक अग्रणी राज्य के रूप में अपनी पहचान बनाई है। विजय नेहरा द्वारा प्रस्तुत इस प्रेजेंटेशन में गुजरात के दो तेजी से उभरते आर्थिक केंद्रों- गुजरात इंटरनेशनल फाइनांशियल टेक सिटी (गिफ्ट सिटी) और धोलरा सर (स्पेशल इन्वेस्टमेन्ट रीजन) में विभिन्न व्यावसायिक अवसरों पर गहनता से प्रकाश डाला गया।

आयोजन की सफलता का श्रेय गुजरात सरकार, जापान में मौजूद भारतीय दूतावास और जेट्रो (जापान एक्सटर्नल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन) के सहयोग पूर्ण प्रयासों को जाता है।

उल्लेखनीय है कि 2009 से जापान वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट का पहला भागीदार देश बना और तब से यह भागीदार बना हुआ है। जेट्रो भी 2009 में वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के लिए एक महत्वपूर्ण भागीदार संगठन के रूप में शामिल हुआ और तब से इस संगठन ने गुजरात में व्यावसायिक अवसरों की तलाश करने और गुजरात में निवेश के लिए जापानी मैन्युफैक्चरर्स को प्रोत्साहित करने में प्रशंसनीय भूमिका निभाई है।

संभावित निवेशकों के साथ वन-टू-वन बैठकें

इस रोड शो के बाद 16 संभावित निवेशकों के साथ वन-टू-वन बैठकें हुईं, जिन्होंने गुजरात में अपने व्यवसायों के परिचालन के विस्तार में गहरी रुचि दिखाई। इन बैठकों में शार्प, निकॉन, मारुबेनी, मित्सुई, दाई ची लाइफ होल्डिंग्स और सुजुकी जैसे प्रसिद्ध संगठनों के वरिष्ठ प्रबंधन प्रतिनिधियों को गुजरात सरकार के साथ संभावित सहयोग और निवेश के बारे में चर्चा करने का अनूठा अवसर प्राप्त हुआ। साथ ही, विज्ञान एवं तकनीक विभाग के सचिव, विजय नेहरा ने मिनिस्ट्री ऑफ इकोनॉमी, ट्रेड और इंडस्ट्री (एमईटीआई) और सेमीकंडक्टर इक्विपमेन्ट एंड मटेरियल्स इंटरनेशनल (सेमी) ऑर्गनाइजेशन के साथ भी आगामी वाइब्रेंट गुजरात 2024 के आयोजन में संभावित निवेश व सहयोग के अवसरों को लेकर चर्चा की। गुजरात सरकार द्वारा आयोजित किया जाने वाला वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट एक द्विवार्षिक सम्मेलन है। इस महा सम्मेलन की 10वीं कड़ी का आयोजन वर्ष 2024 में 10 जनवरी से 12 जनवरी में आयोजित किया जाएगा।

Shimla : शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़, पुलिस ने यातायात प्रबंधन के लिए किए व्यापक इंतजाम

शिमला : (Shimla) गर्मियों के पर्यटन सीजन में शिमला (tourists arriving in Shimla) पहुंच रहे भारी संख्या में पर्यटकों के कारण शहर में वाहनों...

Explore our articles