spot_img
Home Uncategorized FIFA World Cup : स्विट्जरलैंड ने अल्जीरिया को 2-0 से हराकर प्री-क्वार्टर...

FIFA World Cup : स्विट्जरलैंड ने अल्जीरिया को 2-0 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

0
12
FIFA World Cup: Switzerland beats Algeria 2-0 to advance to the pre-quarterfinals

वैंकूवर : (Vancouver) ब्रील एम्बोलो और डैन न्डोये (Breel Embolo and Dan Ndoye) के गोलों की बदौलत स्विट्जरलैंड ने फीफा विश्व कप 2026 (FIFA World Cup 2026) के राउंड ऑफ 32 मुकाबले में अल्जीरिया को 2-0 से हराकर अंतिम-16 में जगह बना ली। अब स्विट्जरलैंड का सामना मंगलवार को इसी मैदान पर कोलंबिया और घाना के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता टीम से होगा।

स्विट्जरलैंड ने मैच की शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और 10वें मिनट में बढ़त हासिल कर ली। 20 वर्षीय युवा खिलाड़ी जोहान मंजांबी (Johan Mzambi) ने बाएं फ्लैंक से शानदार दौड़ लगाते हुए लो क्रॉस दिया, जिस पर ब्रील एम्बोलो ने आसान फिनिश कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई।

मंजांबी का यह टूर्नामेंट में दूसरा असिस्ट रहा। युवा खिलाड़ी अब तक चार विश्व कप मैचों में तीन गोल और दो असिस्ट दर्ज कर चुके हैं। दूसरे हाफ की शुरुआत होते ही स्विट्जरलैंड ने अपनी बढ़त दोगुनी कर दी। 46वें मिनट में बॉक्स के बाहर मिली गेंद पर डैन न्डोये ने शानदार नियंत्रण दिखाते हुए अल्जीरिया के गोलकीपर लुका जिदान (Algerian goalkeeper Luca Zidane) को छकाकर गेंद जाल में पहुंचा दी।

इसके बाद स्विस टीम ने मजबूत रक्षात्मक प्रदर्शन करते हुए अल्जीरिया को वापसी का कोई मौका नहीं दिया और 2-0 की आसान जीत दर्ज की। ग्रुप चरण में दो जीत और एक ड्रॉ के साथ ग्रुप बी में शीर्ष पर रहने वाली स्विट्जरलैंड की टीम पूरे टूर्नामेंट में अब तक अजेय बनी हुई है।

हालांकि स्विट्जरलैंड 2006, 2014, 2018 और 2022 विश्व कप में अंतिम-16 से आगे नहीं बढ़ सका था। तीन बार विश्व कप क्वार्टर फाइनल (World Cup quarterfinals) खेलने वाली स्विस टीम अब 1954 के बाद पहली बार अंतिम आठ में जगह बनाने की कोशिश करेगी।