Home crime news Fatehabad : 51 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति से कुकर्म, अदालत के आदेशों पर...

Fatehabad : 51 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति से कुकर्म, अदालत के आदेशों पर 3 के खिलाफ केस

0
234

फतेहाबाद : फतेहाबाद में समाज को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां के ग्रामीण क्षेत्र में तीन युवकों पर एक 51 साल के अधेड़ ने कुकर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने पर पीडि़त ने अदालत की शरण ली। अब अदालत के आदेशों पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोर्ट में दायर इस्तगासा में 51 वर्षीय व्यक्ति ने बताया कि वर्ष दिसंबर 2021 में गांव के 3 लोगों ने उसे पकड़ा और उनमें से एक शख्स ने उसकी छाती पर बर्फ तोडऩे वाला सुआ लगाकर उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसके साथ जबरन कुकर्म किया। आरोपियों में शामिल दूसरे ने उसे पकड़े रखा। आरोप है कि तीसरे ने उससे ओरल सेक्स किया। वह जान की भीख मांगता रहा, लेकिन उन्होंने उसे छोड़ा नहीं। अधेड़ ने आरोप लगाया कि इसके बाद आरोपियों ने उससे मारपीट की और घटना बारे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीडि़त ने आरोप लगाया कि इसके बाद अन्य तरीकों से उसे टॉर्चर किया गया। पीडि़त के अनुसार उसने राष्ट्रपति, पीएम, राज्यपाल, हाईकोर्ट, मानवाधिकार आयोग में शिकायतें भेजी लेकिन सुनवाई नहीं हुई। पुलिस ने भी सुनवाई नहीं की तो उसने कोर्ट में शरण ली। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।