spot_img
Home Faridabad Faridabad : पत्नी से झगड़े से नाराज पति ने छत से कूदकर...

Faridabad : पत्नी से झगड़े से नाराज पति ने छत से कूदकर दी जान

0
515

फरीदाबाद : जिले के एसजीएम नगर राजा चौक के पास तीन मंजिला मकान की छत से एक युवक कूद गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक का नाम सूरज है। उसकी करीब डेढ़ साल पहले लव मैरिज हुई थी।

इनकी एक दो महीने की बेटी भी है। युवक के माता-पिता अलग रहते हैं। सूरज शनिवार दोपहर को अपने माता-पिता के घर आया था। उस दौरान माता-पिता घर पर नहीं थे। दोनों आगरा किसी रिश्तेदारी में गए हुए थे। आसपास के लोगों ने बताया कि गली में युवक के पास दो महिलाएं खड़ी थी।

अनुमान है कि उस दौरान सूरज की पत्नी भी थी। इस दौरान वह मकान की तीसरी मंजिल की छत पर चढ़ गया और कूद गया। एसजीएम नगर थाने से एसआई पंकज ने बताया कि इस मामले में अभी किसी ने कोई शिकायत नहीं दी है। मामले की जांच की जा रही है। शव का रविवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक सूरज की पत्नी छठ पूजा के लिए अपने गांव जाना चाहती थी। उसने पति से गांव छोडऩे के लिए कहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। यह बात सूरज की पत्नी ने अपनी मां को भी बताई थी।