spot_img

Entertainment : सिंगर अरमान मलिक ने की आशना श्रॉफ से सगाई

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरमान मलिक की सगाई एक ऐसी लड़की से हुई है, जो उनसे दो साल बड़ी है। 8 अगस्त को यू-ट्यूबर और ब्लॉगर आशना श्रॉफ से सगाई के बाद अरमान ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया है, “हमारा हमेशा के लिए एक साथ सफर अब शुरू हो गया है।” इन तस्वीरों में अरमान आशना को अंगूठी पहनाते नजर आ रहे हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। कई लोगों ने कमेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

अभिनेता ईशान खट्ट ने अरमान की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ”ओह.. आप दोनों को शुभकामनाएं।” एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने कमेंट कर ”बधाई हो” कहा है। अरमान की पोस्ट पर ईशा गुप्ता, जरीन खान, नीति मोहन, तारा सुतारिया, अहाना कुमारा, टाइगर श्रॉफ जैसे कई कलाकारों ने कमेंट कर अपनी शुभकामनाएं जाहिर की हैं।

कौन हैं आशना श्रॉफ?

आशना पेशे से यूट्यूबर, ब्लॉगर, सोशल मीडिया सेलिब्रिटी के तौर पर जानी जाती हैं। आशना अरमान से दो साल बड़ी हैं। उन्होंने लंदन से फैशन की पढ़ाई की। एक समय उनका नाम फोटोग्राफर सिद्धांत के साथ जुड़ा था। आशना की मां किरण श्याम भी एक मॉडल हैं।

Dehradun : पुष्कर सिंह धामी ही होंगे सीएम फेसः भाजपा

देहरादून : (Dehradun) उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव (2027 Assembly elections in Uttarakhand) से पहले भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party)ने नेतृत्व को...

Explore our articles