spot_img

Entertainment: अपनी ही शादी का बिल देखकर चौंक गए थे निक जोनास

‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के शादी को पांच साल हो गये। दोनों ने वर्ष 2018 में राजस्थान के एक भव्य महल में शाही तरीके के शादी की थी। भारतीय विवाह समारोह देखकर निक का परिवार आश्चर्यचकित रह गया था। हॉलीवुड सिंगर निक जोनास ने खुलासा किया है कि अपनी शादी का बिल देखकर वह चौंक गए थे।

निक जोनास अपने दोनों भाइयों के साथ एक शो में शामिल हुए। शो के होस्ट ने कार में बैठे तीनों भाइयों से कई सवाल पूछे। इस दौरान निक से पूछा गया, ‘आपकी शादी के सारे फंक्शन देखने के बाद क्या आपको लगा कि बस हो गया अब और नहीं।’ इस पर निक ने हंसते हुए कहा, “हाँ, खासकर बिल देखने के बाद।” प्रियंका और निक की शादी की कुल लागत 3.5 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। इस शादी को देखकर विदेशी मेहमानों को काफी खुश हुए थे। इस शादी में निक के कई मेहमान खासतौर पर भारत आए थे। शादी के बाद प्रियंका निक के साथ लॉस एंजिल्स में शिफ्ट हो गईं। वर्ष 2022 में उन्होंने सरोगेसी के जरिए बेटी को जन्म दिया। उनका नाम मालती मैरी रखा गया। मालती मैरी कुछ महीने पहले पहली बार भारत आई थीं।

Shimla : शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़, पुलिस ने यातायात प्रबंधन के लिए किए व्यापक इंतजाम

शिमला : (Shimla) गर्मियों के पर्यटन सीजन में शिमला (tourists arriving in Shimla) पहुंच रहे भारी संख्या में पर्यटकों के कारण शहर में वाहनों...

Explore our articles