spot_img

Entertainment: मुनव्वर फारूकी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारूकी की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुनव्वर के खास दोस्त नितिन मेंघानी ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी। नितिन मेंघानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ”बिग बॉस 17” के विजेता मुनव्वर की अस्पताल के बेड पर आराम करते हुए एक तस्वीर शेयर की, जिसमें मुनव्वर की बांह पर सलाईन लगी हुई है।

मुनव्वर की तबीयत इससे पहले भी खराब हो चुकी थी। मुनव्वर को पिछले महीने भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुनव्वर हमेशा किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। अस्पताल में होने के बावजूद मुनव्वर सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़े हुए हैं। मुनव्वर की लोकप्रियता ”बिग बॉस 17” के बाद और बढ़ गई। अब मुनव्वर भी अपना एक्टिंग डेब्यू करेंगे। मुनव्वर वेब सीरीज ”फर्स्ट कॉपी” में एक किरदार निभाते नजर आएंगे।

सोशल मीडिया पर भी मुनव्वर हमेशा चर्चा में रहते हैं। सोशल मीडिया पर भी मुनव्वर की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए मुनव्वर हमेशा अपनी अलग-अलग तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं।

Explore our articles