पूर्वी चंपारण: जिले के महुआवा ओपी थाना क्षेत्र के कोरैया निवासी संतोष सिंह हत्याकांड (murder case) के एक नामजद व एक अप्राथमिकी अभियुक्त को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है।
इसकी जानकारी देते रक्सौल डीएसपी धीरेंद्र कुमार ने बताया कि गत 6 दिसंबर को सैनिक रोड के बगल में बोरा में कस कर फेंका हुआ शव पुलिस ने बरामद किया था। शव की पहचान महुआवा ओपी क्षेत्र के कोरैया पछियारी टोला निवासी रानीदेवी के पति संतोष सिंह के रूप में की गई।
इस मामले में महुआवा ओपी में मृतक के परिजनों ने नामजद प्राथमिकी दर्ज कराते हुए मदन सिंह व अन्य को नामजद किया था। जिसमे कहा गया कि इन लोगो ने घर में घुसकर गला दबाकर हत्या कर संतोष का शव बोरा में कसकर सैनिक रोड के पास फेंक दिया।
इस मामले में एसपी कांतेश कुमार मिश्र के निर्देश पर रक्सौल डीएसपी के नेतृत्व में छौड़ादानो सर्किल पुलिस निरीक्षक अभय कुमार, महुआवा ओपी प्रभारी सोनी कुमारी के साथ टीम गठित ने छापेमारी कर दोनों अभियुक्त मदन सिंह व दुर्योधन राय को गिरफ्तार किया। रक्सौल डीएसपी ने कहा कि गिरफ्तार अभियुक्तों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है
कुल्लू: कुल्लू मुख्यालय में शनिवार मध्य रात्रि को हुए अग्निकांड में लाखों की संपति राख के ढेर में तब्दील हो गई हैं। इस दौरान अग्निकांड स्थल पर गैस सिलेंडर में भी धमाका हुआ लेकिन भाग्यशाली रहे कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
आग की घटना शनिवार रात साढ़े 12 बजे हुई। सूचना के अनुसार ढालपुर चौक में अखबार के साथ की दुकानों में अचानक आग की लपटें उठने लगी। देखते ही देखते आग ने प्रचंड रूप धारण कर लिया। आग की सूचना मिलते ही एसडीएम विकास शुक्ला मौका पर पहुंच गए। वहीं जब तक कि अग्निशमन कर्मियों का दल मौका पर पहुंचा आग भयंकर रूप धारण कर चुकी थी।
आग के कारण एक अखबार विक्रेता, एक कन्फेशनरी, 3 फ्रूट के साथ दो अन्य दुकानें जल कर राख के ढेर में तबदील हो गई हैं। आग के कारण करीब 40 लाख रुपए के नुकसान होने का अनुमान है। आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
नगर परिषद अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत ने मौका पर पहुंचकर पीड़ित दुकानदारों का दुख सांझा किया और हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने का भी आश्वासन दिया।


