spot_img

East Champaran: चलती कार में लगी आग,बाल बाल बचे दंपत्ति

पूर्वी चंपारण: (East Champaran) जिले के ढाका-घोड़ासहन पथ (Dhaka-Ghorasahan road) पर बीती रात एक बड़ी घटना होने से बाल बाल बची। जहां चलती कार में अचानक आग लगने के बाद दंपत्ति ने कूद कर अपनी जान बचायी। घटना ढाका थाना क्षेत्र के कसरहिया सेंट्रल बैंक के समीप की बतायी जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार झरौखर थाना क्षेत्र के कौरैया गांव के मुखिया पुत्र प्रभात कुमार सिन्हा रविवार की देर रात अपनी पत्नी के साथ मोतिहारी स्थित एमएस मेमोरियल स्कूल में चल रहे शिक्षक ट्रेनिग कर घर लौट रहे थे,इसी दौरान चलती कार में अचानक आग लग गयी ।मुखिया पुत्र सह शिक्षक व उसकी पत्नी चलती गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचायी ।सूचना पर स्थानीय थाना पुलिस व अग्निशामक गाड़ी पहुचकर आग पर काबू पाते तब तक स्विफ्ट कार पूरी तरह जलकर राख हो गई।

Explore our articles