spot_img

East Champaran: 50 हजार का इनामी आलोक तिवारी हरियाणा से गिरफ्तार

पहाड़पुर में हत्या व छपरा के मशरख में डकैती कांड में पुलिस को थी तलाश

पूर्वी चंपारण:(East Champaran) जिले के टॉप 10 अपराधियों की सूची में शामिल कुख्यात आलोक तिवारी को मोतिहारी पुलिस (Motihari Police) ने हरियाणा पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया है। आलोक पर पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था।

एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया है कि तकनीकी सेल की मदद से उसका लोकेशन मिलने के बाद हरियाणा पुलिस से सम्पर्क कर पहाड़पुर थाना क्षेत्र के मनकरिया हुसेपुर गांव निवासी आलोक तिवारी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस उसे पिछले कई वर्षों से तलाश रही थी। आलोक की गिरफ्तारी हरियाणा के रेवाड़ी जिला अंतर्गत धारूहेड़ा सेक्टर नंबर 6 से की गयी।

आलोक ने पहाड़पुर थाना क्षेत्र में वर्ष 2022 में हत्या की एक घटना को अंजाम देने के साथ ही सारण जिले के मशरख में वर्ष 2014 में डकैती कांड में भी शामिल था। इसके साथ ही पहाड़पुर में 2012 से लेकर 2022 तक उसके खिलाफ हत्या व डकैती के अलावा लूट के चार मामले दर्ज हैं। पुलिस टीम में अरेराज डीएसपी रंजन कुमार , पहाड़पुर थाना अध्यक्ष अंबेश कुमार , हरियाणा धारूहेड़ा के सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार पहाड़पुर के सिपाही पंकज कुमार व तकनीकी सेल की टीम शामिल थे।

New Delhi : सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च हुआ क्लीन मैक्स एनवायरो का आईपीओ

नई दिल्ली : (New Delhi) कमर्शियल एंड इडस्ट्रियल रीन्यूएबल एनर्जी प्रोवाइडर (commercial and industrial renewable energy provider) क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड का...

Explore our articles