डूंगरपुर: (Dungarpur) राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तारीखों को घोषणा होने के बाद डूंगरपुर जिला निर्वाचन विभाग अलर्ट मोड़ पर है। डूंगरपुर जिले में शांति पूर्वक, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव संपन्न करवाने के उद्देश्य से इंटर स्टेट बॉर्डर पर पुलिस प्रशासन ने चौकसी बढ़ा दी है। जिले में गुजरात से लगती सीमाओं पर पुलिस की ओर से वाहनों की सघन जांच की जा रही है।
निर्वाचन आयोग से मिले निर्देशानुसार डूंगरपुर एसपी कुंदन कवरिया ने राजस्थान-गुजरात से लगने वाली जिले की सीमाओं पर अवांछनीय एवं असामाजिक तत्वों के प्रवेश पर रोक लगाने और विशेष एवं सतत निगरानी के लिए राउंड द क्लॉक नाकेबंदी की जा रही है जिसके तहत गुजरात राज्य से लगने वाले सरथूना, मांडली, मेवाडा, रतनपुर एवं गेड-पालीसोडा आदि स्थानों पर अवांछनीय एवं असामाजिक तत्वों के प्रवेश पर विशेष एवं सतत निगरानी रखी जा रही है। वही पुलिस द्वारा लगातार वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है।


