spot_img

Dindori : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन की दर्दनाक मौत

डिंडोरी:(Dindori) डिंडोरी जिले (Dindori district) के करंजिया थाना अंतर्गत ग्राम चौरादादर में शुक्रवार की देर शाम आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। घटना में दो मासूम बच्चों सहित उनकी मां की दर्दनाक मौत से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।

करंजिया थाना प्रभारी नरेन्द्र पोल ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना देर शाम की है जब मां रूतन बाई अपने दो बच्चे वर्षा मार्कों उम्र 4 वर्ष और वर्जित मार्को दो वर्ष के साथ खेत में काम करने गई हुई थी, जिस वक्त मां रूतन काम कर रही थी उस वक्त दोनों बच्चें खेत में ही मौजूद थे।

इसी दौरान मौसम बदलाव के बीच खेत में आकाशीय बिजली गिरने से तीनों इसकी चपेट में आ गए और तीनों की दर्दनाक मौत हो गई। मामले में पीडि़तों को पीएम शनिवार सुबह किया गया है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी हैं।

Mumbai : नासिक दुष्कर्म मामले के आरोपित अशोक खरात की पुलिस कस्टडी २९ मार्च तक बढ़ाई गई

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के नासिक जिला अदालत (Nashik District Court in Maharashtra) ने मंगलवार को नासिक दुष्कर्म मामले के आरोपित अशोक खरात की...

Explore our articles