spot_img

Dharamshala : पंजाब के साथ मुकाबले के लिए धर्मशाला पंहुचे दिल्ली के धुरंधर

धर्मशाला : (Dharamshala) धर्मशाला के एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम में आठ मई को होने वाले दूसरे आईपीएल मुकाबले के लिए मेहमान दिल्ली कैपिटल्स की टीम मंगलवार दोपहर बाद धर्मशाला पहुंची। मेज़बान पंजाब किंग्स से टक्कर लेने के लिए अक्षर पटेल की सेना केएल राहुल और अन्य खिलाड़ियों के साथ दिन में करीब दो बजकर 40 मिनट पर गगल एयरपोर्ट पर पंहुचे। एयरपोर्ट से टीम के खिलाड़ियों को विशेष बसों द्वारा सीधा धर्मशाला के कंडी स्थित होटल रेडिसन ब्लू ले जाया गया। एयरपोर्ट और होटल पंहुचने पर दिल्ली की टीम का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। गौर हो कि दिल्ली कैपिटल्स आठ मई को धर्मशाला में मेजबान पंजाब किंग्स के साथ अपना मैच खेलेगी। यह मैच आठ मई को शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा।

पंजाब की टीम धर्मशाला में बीते चार मई को खेले गए मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को हरा कर पॉइंट टेबल में दूसरे स्थान पर पंहुच गई है। दिल्ली की टीम का बीते दिन हैदराबाद के साथ मुकाबला ड्रा रहा जिसके चलते वह अभी भी पांचवें स्थान पर बनी हुई है। वहीं, दूसरी ओर मेज़बान पंजाब किंग्स लखनऊ को हराने के बाद अपने होम ग्रांउड धर्मशाला में उत्साह से लबरेज है। पंजाब अपने आगामी दो अहम मुकाबले आठ को दिल्ली व 11 मई को मुंबई के साथ खेलने के लिए तैयार है।

पंजाब आज और दिल्ली कल करेगी प्रैक्टिस

आठ मई को खेले जाने वाले इस मुकाबले से पूर्व दोनों टीमें मैदान में पसीना बहाती नजर आएंगी। तय कार्यक्रम बीके मुताबिक पंजाब की टीम आज शाम छह से नौ बजे तक जबकि दिल्ली की टीम कल बुधवार को इवी समय पर प्रैक्टिस के लिए मैदान में उतरेगी।

आईपीएल के 18वें सीजन में अब तक दोनों ही टीमों को प्रदर्शन बेहतरीन चल रहा है। प्वांईट टेबल में पंजाब किंग्स 11 मैचों से सात में जीत व तीन में हार के साथ 15 अंक लेकर दूसरे स्थान पर काबिज है। वहीं, दिल्ली की टीम अपने 10 में से छह जीत, चार हार व एक ड्रॉ के साथ 13 प्वांईट लेकर पांचवें स्थान पर बनी हुई है। ऐसे में धर्मशाला में होने वाला मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए अहम होगा।

उधर, एचपीसीए के प्रैस सचिव मोहित सूद ने बताया कि दिल्ली की टीम मंगलवार को धर्मशाला पंहुच गई। उन्होंने बताया कि अभ्यास सत्र को लेकर भी शैडयूल बनाया गया है, जिसके तहत दोनों टीमें अभ्यास करेंगी।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

Explore our articles