spot_img

Dharamsala : भारी बारिश की संभावना के चलते अगले 24 घंटे के लिए अलर्ट जारी

धर्मशाला : मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार कांगड़ा जिला में अगले 24 से 48 घंटे भारी बारिश की संभावना है। इस चेतावनी के बाद जिला प्रशासन ने जिला में अलर्ट जारी करते हुए आम लोगों से नदी नालों सहित पहाड़ों की तरफ नही जाने का आग्रह किया है। वहीं किसी भी आपदा की स्थिति में टोल फ्री नंबर 1077 या 7650991077 पर संपर्क करने की एडवायजरी जारी की है।

उपायुक्त कांगड़ा डा. निपुण जिंदल ने जिला के पंचायत प्रधानों, गैर सरकारी संगठनों, ट्रैकर्स एवं नागरिकों से भी अनुरोध किया है कि वे इस बारे लोगों को जानकारी प्रदान करें ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

उपायुक्त डा. निपुण जिंदल ने कहा कि आपदा प्रबंधन को लेकर लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग व वन विभाग के अधिकारियों को मुस्तैद रहने के दिशा निर्देश दिए गए हैं इसके साथ ही आपदा प्रबंधन की टीमों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं ताकि राहत तथा पुनर्वास के कार्य त्वरित प्रभाव से किए जा सके।

उपायुक्त ने कहा कि जिला मुख्यालय तथा उपमंडल स्तर पर कंट्रोल रूम 24 घंटे खुले रहेंगे ताकि आम जनमानस आपदा से संबंधित सूचना कंट्रोल रूम में दे सकें ताकि राहत और पुनर्वास के कार्य त्वरित प्रभाव से किए जा सकें। डा. जिंदल ने कहा कि राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं भारी बारिश से किसी भी स्तर पर जान माल का नुकसान होने पर फौरी राहत प्रभावित व्यक्तियों को तुरंत प्रभाव से मुहैया करवाएं तथा पुनर्वास के लिए भी कारगर कदम उठाएं ताकि लोगों को किसी भी तरह की असुविधा ना हो ।

बाधित मार्गों को तुरंत प्रभाव से करें बहाल

उपायुक्त ने कहा कि कांगड़ा जिला में बंद मार्गों को तुरंत प्रभाव से खोलने के लिए उपयुक्त कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही भूस्खलन की दृष्टि से संवेदनशील जगहों पर जेसीबी इत्यादि तैनात करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

वहीं जिला में हो रही लगातार बारिश से शाम पांच बजे तक धर्मशाला मैकलोड़गंज वाया खड़ा डंडा रोड, जयसिंहपुर के जालग झुंगा देवी तथा हलेर नानपुरी संपर्क मार्ग के बाधित होने की सूचना है।

Thane : ठाणे में महिला से 6.75 लाख की ठगी, दिल्ली एयरपोर्ट की कहानी बनाकर ठगे पैसे

ठाणे : (Thane) जिले के मुंब्रा इलाके (Mumbra area of ​​Thane district) में शादी का झांसा देकर 29 वर्षीय महिला से 6.75 लाख रुपये...

Explore our articles