धमतरी : (Dhamtari) जंगल के भीतर प्रेमी जोड़े का शव फांसी पर लटकता हुआ मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव की शिनाख्ती में पुलिस जुटी हुई है। युवक-युवती का शव चार से पांच दिन पुराना लग रहा है।
सिहावा थाना प्रभारी लेखराम ठाकुर से मिली जानकारी के अनुसार, एक मई को ग्राम टांगापानी के ग्रामीणों ने जंगल के बीच युवक-युवती का शव फांसी पर लटकता हुआ देखा। शव की स्थिति के अनुसार दोनों प्रेमी जोड़े है। घटना की जानकारी ग्रामीणों से मिलते ही पुलिस टीम वहां पहुंची। पुलिस ने देखा कि शव चार से पांच दिन पुराना है। दोनों शव से बदबू आ रहा था। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने पेड़ से शव नीचे उतारा और विवेचना में जुट गई है। थाना प्रभारी लेखराम ठाकुर के अनुसार फिलहाल दोनों शव की शिनाख्ती नहीं हो पाया है। पुलिस शव की शिनाख्ती में जुटी हुई है। प्रेमी जोड़े के जंगल में शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई है।