spot_img

Dhamtari : धमतरी-बांसपारा वार्ड में सीसी रोड निर्माण के लिए भूमिपूजन

धमतरी : नगर निगम धमतरी के बांसपारा वार्ड के आस्था नगर में महेश कुमार घर से गोस्वामी घर तक के जर्जर रोड के निर्माण की मांग वार्ड पार्षद एवं वार्डवासी वर्षों से कर रहे थे। महापौर विजय देवांगन ने समस्या को गंभीरता से लिया और सीसी रोड लागत आठ लाख रुपये की स्वीकृति दी। 13 जून को सीसी रोड निर्माण के लिए महापौर विजय देवांगन की उपस्थित में वार्ड की वरिष्ठ नोक कुंवर साहू, वार्ड पार्षद मिथलेश सिन्हा, कांग्रेस के वरिष्ठ होरीलाल साहू एवं वार्डवासियों ने भूमिपूजन किया।

महापौर विजय देवांगन ने कहा कि जर्जर रोड होने कारण इस स्थान में जलभराव की स्थिति निर्मित हो रही थी। यहां जो पानी भरता है। वह रोड के निर्माण हो जाने से आगे बढ़ सकेगा और इस जगह में पानी भराव की स्थिति कम हो जाएगी। मास्टर प्लान के तहत हो रहे समस्त रोड नाली निर्माण में ड्रेनेज सिस्टम सुधारने का नगर निगम का प्रयास है। उसके अंतर्गत इस सीसी रोड की स्वीकृति प्रदान की गई है।तत्काल कार्य प्रारंभ होगा।

महापौर ने कहा कि संपूर्ण सड़क, नाली निर्माण कार्य मास्टर प्लान के तहत कराया जा रहा है, जिससे यहां के रहवासियों को जल भराव में कमी आयेगी। महापौर ने भूमिपूजन के बाद निर्माणकर्ता एजेंसी से चर्चा की। उन्होंने कहा कि भूमिपूजन के बाद कार्य आरंभ करने में विलंब न करे। समय सीमा में रोड निर्माण कार्य पूर्ण करे।

कार्यक्रम में वार्ड इंजीनियर लोमश देवांगन, मुकेश साहू, अनिल यादव, जेआर सिन्हा, रामकुमार साहू, हेमलता देवांगन, अविनाश देवांगन, कुलदीप साहू, खेमिन साहू, लोकेंद्र सिन्हा, आशा ठाकरे, सोनू कौशिक, नरेश महाराज सहित वार्डवासी उपस्थित थे।

Explore our articles