धमतरी : कंपोजिट बिल्डिंग में छह माह के मासूम बच्ची व एक महिला पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। बच्ची के सिर पर सात से आठ जगहों को काट दिया। महिला को भी कांटा। जान बचाने महिला बच्ची को लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय की ओर दौड़ी। नगर सैनिकों ने कपड़ा से महिला व बच्ची को ढंका। फिर भी पीछे नहीं छोड़ा, तो पत्रकारों ने दोनों कलेक्ट्रेट के भीतर ले गए। मानवता दिखाते हुए बच्ची के सिर से डंक निकालकर एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इस बड़ी घटना के बाद भी अधिकारियों के कान में जू तक नहीं रेगी।
खिलेश्वरी साहू अपनी छह माह की दूधमुंही बच्ची पूनम साहू और मेहमान भंवरमरा निवासी केशरी बाई साहू के साथ एक मई को कंपोजिट बिल्डिंग पहुंची। दस्तावेज लेकर वह रोजगार कार्यालय में पंजीयन कराने चली गई। बिल्डिंग के नीचे केशरी बाई बच्ची पूनम को लेकर ठहरी थी, इस दौरान दोपहर एक बजे मधुमक्खियों की झुंड ने महिला व बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची के सिर पर मधुमक्खियों की झुंड ने काटना शुरू कर दिया। महिला को भी काट रहे थे। ऐसे में महिला बच्ची को लेकर दौड़ती हुई कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंची। नगर सैनिकों ने देखा, तो तत्काल दोनों की जान बचाने सिर पर कपड़ा ढंक दी। फिर भी पीछे नहीं छोड़ा। एंबुलेंस से दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। कलेक्ट्रेट के भीतर हुई इस घटना के बाद भी वहां मौजूद एक भी अधिकारी नहीं पहुंचे, जबकि दोनों को देखने दफ्तरों से कर्मचारियों की भीड़ लग गई थी।


