spot_img

Dhaka : बांग्लादेश में अवामी लीग की पूर्व सांसद नजमा बेगम गिरफ्तार

ढाका : (Dhaka) बांग्लादेश में महिला आरक्षित सीट से अवामी लीग की पूर्व सांसद नजमा बेगम उर्फ ​​शूली आजाद को कल रात ढाका के निकेतन इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस की जासूसी शाखा के अतिरिक्त आयुक्त रेजाउल करीम मलिक ने इसकी पुष्टि की है। यह जानकारी द डेली स्टार ने अपने न्यूज पोर्टल में साझा की।

पुलिस अधिकारी रेजाउल करीम मलिक ने आज सुबह बताया कि नजमा बेगम उर्फ शूली आजाद को ब्राह्मणबारिया पुलिस को सौंप दिया गया है। उल्लेखनीय है नजमा बेगम को अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना करीबी माना जाता है। पुलिस का कहना है कि उनके खिलाफ कई संगीन आरोप हैं।

Srinagar/Budgam : मस्जिदों पर बुलडोजर और बढ़ता ध्रुवीकरण: मीरवाइज उमर फारूक ने जताई चिंता

श्रीनगर/बडगाम : (Srinagar/Budgam) कश्मीर के प्रमुख धर्मगुरु मीरवाइज उमर फारू (Mirwaiz Umar Faroo, a prominent Kashmiri cleric) ने देश में मुसलमानों की मौजूदा स्थिति...

Explore our articles