spot_img

Delhi: कारोबारी ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

दिल्ली:(Delhi) शाहदरा जिले के विश्वास नगर में मोबाइल कारोबारी ने रविवार को आत्महत्या कर ली। कारोबारी का शव उसके घर से बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था। यह भी बताया गया कि कारोबारी को घाटा हुआ था, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने शव जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाकर जांच शुरू कर दी है।

मृतक कारोबारी की पहचान 42 वर्षीय जतिन अरोड़ा के रूप में की गई है। वह परिवार के साथ विश्वास नगर की गली नंबर सात में रहते थे। वह शादीशुदा हैं और उनके एक बेटा और बेटी भी है।

अरोड़ा की घर के पास ही 60 फुटा रोड पर मोबाइल की दुकान है। रविवार शाम तकरीबन 5:30 बजे जब उनकी पत्नी और बच्चे घर में नहीं थे, तो उसी दौरान उन्होंने आत्महत्या कर ली। जब परिवार के सदस्य घर पहुंचे तो उन्होंने जतिन को वहां खून से लथपथ पाया। सूचना के बाद फर्श बाजार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वह कारोबार में घाटे को लेकर परेशान चल रहा था। हालांकि मामले की सभी एंगल से जांच की जा रही है। फिलहाल घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है और कोई भी कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है।

New Delhi : केजरीवाल और अन्य को दिल्ली आबकारी घोटाला से बरी किए जाने काे लेकर सुनवाई टली

नई दिल्ली : (New Delhi) दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) और 22...

Explore our articles