spot_img

Dehradun : हरीश रावत को जनता ने बार-बार सबक सिखाया है : महेंद्र भट्ट

देहरादून: (Dehradun) हरीश रावत को जनता ने बार बार सबक सिखाया है, लेकिन वे राजनीति में कुछ न कुछ ऐसा करते रहते हैं। जहां तक हरिद्वार में किसानों के साथ उनकी सक्रियता का सवाल है, हरीश आगामी संसदीय चुनाव के लिए अपनी जमीन तलाश रहे हैं। यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने शनिवार को विधानसभा में जाने से पहले मीडिया के सवालों के जवाब में कही।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हमारी सरकार किसानों के लिए संवेदनशील है और उनकी समस्याओं का यथोचित समाधान होता रहेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता जनता उपेक्षा के बाद अपने अस्तित्व बचाने के लिए निरंतर संघर्ष कर रहे हैं। इसका प्रमाण उनके सबसे बड़े नेता हरीश रावत का प्रकरण है, जिन्हें जनता ने बार-बार सबक सिखाया है। आने वाले दिनों में भी कांग्रेस को हार के लिए तैयार रहना चाहिए।

उन्होंने बताया कि 29-30 सितंबर और एक अक्टूबर को भाजपा के केंद्रीय नेता राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री वी सतीश का प्रवास है। वह इस प्रवास के दौरान हम सबका मार्गदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि यह मार्गदर्शन हम सबके लिए पाथेय का काम करेगा। उन्होंने कहा कि हरीश रावत हरिद्वार लोकसभा में एक बार फिर अपनी भूमिका तलाश रहे हैं जिसके कारण वह किसानों के साथ कथित रूप से दिखाई दे रहे हैं। छुटभैया नेताओं को साथ लेकर हरीश रावत हरिद्वार में प्रयास कर रहे हैं। एक बार फिर वहां की जनता उन्हें सबक सिखाएगी।

New Delhi : सुप्रीम कोर्ट ने रिनिकी भुईयां मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा काे दी अग्रिम जमानत

नई दिल्ली : (New Delhi) उच्चतम न्यायालय ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा (Assam Chief Minister Himanta Biswa Sarma) की पत्नी रिनिकी भुईयां...

Explore our articles