spot_img

Dehradun: चारधाम यात्रा के दौरान अब तक केदारनाथ पहुंचे 2.89 लाख से अधिक श्रद्धालु

देहरादून:(Dehradun) उत्तराखंड में चारधाम यात्रा (Chardham Yatra in Uttarakhand) के दौरान अब तक 8.31 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इनमें अकेले दो लाख 89 हजार 149 श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन करने पहुंचे। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आना पर्यटन उद्योग के लिए अच्छा संकेत माना जा रहा है। श्रद्धालुओं की संख्या का यह आंकड़ा पर्यटन विभाग ने जारी किया है। यह 22 अप्रैल से 14 मई रात आठ बजे तक का आंकड़ा है।

पर्यटन विभाग के मुताबिक केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में अब तक कुल आठ लाख 31 हजार 131 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए हैं। केदारनाथ धाम में दो लाख 89 हजार 149, बदरीनाथ में दो लाख नौ हजार 45, गंगोत्री में एक लाख 73 हजार 586 और यमुनोत्री धाम में एक लाख 59 हजार 351 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

चारधाम यात्रा के लिए अब तक 29 लाख 33 हजार 770 लोगों ने पंजीकरण कराया है। इनमें से मोबाइल ऐप से पांच लाख 14 हजार 219, वेब पोर्टल से 23 लाख 36 हजार 692 और व्हाट्स ऐप से एक लाख 82 हजार 869 लोगों ने पंजीकरण कराया है।

चारधाम यात्रा के लिए 14 मई से 19 मई के लिए कुल चार लाख 21 हजार 834 लोगों ने पंजीकरण कराया है।मौसम को देखते हुए 25 मई तक केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए पंजीकरण पर रोक है। बर्फबारी और श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। 26 मई से दोबारा पंजीकरण शुरू होगा।

Explore our articles