spot_img

Dehradun : महिला कांग्रेस करेगी नारी न्याय यात्रा : आशा मनोरमा

देहरादून: (Dehradun) प्रदेश महिला कांग्रेस नारी न्याय यात्रा करेगी। यह जानकारी बुधवार को महिला कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा (Congress Senior Vice President Asha Manorama Dobriyal Sharma) ने कांग्रेस भवन में दी। उन्होंने बताया कि भाजपा के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाई के खोखले नारे के विरुद्ध कांग्रेस नारी न्याय यात्रा करेगी।

आशा मनोरमा ने पत्रकार वार्ता में कई भाजपा नेताओं का नाम लेते हुए कहा कि जहां हमारे नेता भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं वहीं अब महिला कांग्रेस भाजपा नेताओं के विरुद्ध नारी न्याय यात्रा प्रारंभ करेगी। इस नारी न्याय यात्रा के लिए आर्थिक सशक्तिकरण, सामाजिक सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वच्छता/ शौचालय, राजनीति में सशक्तिकरण, हिंसा के खिलाफ न्याय यात्रा जैसे मामलों पर यात्रा की जाएगी।

भाजपा के शासनकाल के दौरान हमने महिलाओं की गरिमा का लगातार उल्लंघन होते देखा है और भाजपा नेता अपने संवैधानिक अधिकारों के अनुरूप अपने मन की बात कहने वाली महिलाओं के खिलाफ सख्त गैरकानूनी कार्रवाई कर रहे हैं। हम इसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हैं और यह सुनिश्चित करने का आह्वान करते हैं कि सभी नागरिकों की तरह महिलाओं को भी उनके निजी जीवन के सभी पहलुओं में संवैधानिक सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित किया जाए। कांग्रेस इस देश के संवैधानिक मूल्यों और उन महिलाओं के अधिकारों के लिए लड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Explore our articles