spot_img

Dehradun : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपचुनाव में जीत का जश्न मनाया

देहरादून : (Dehradun) बद्रीनाथ और मंगलौर विधानसभा सीटों पर कांग्रेस की जीत से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुख्यालय में पटाखे फोड़कर और मिठाई बांट कर जश्न मनाया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने विजेता उम्मीदवारों और सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। साथ ही भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह जनविरोधी नीतियों और अहंकार की पराजय है।

महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी (Metropolitan President Dr. Jaswinder Singh Gogi) ने उत्साहित कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष को जीत की बधाई दी। गोगी ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी यह जीत निष्ठावान कांग्रेस कार्यकर्ताओं व उम्मीदवारों की कड़ी मेहनत और प्रदेश अध्यक्ष के सक्षम नेतृत्व के कारण प्राप्त हुई है।

इस दौरान विधायक विक्रम सिंह नेगी, पूर्व मंत्री हीरासिंह बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, गोदावरी थापली, पूरन सिंह रावत, नवीन जोशी, प्रदेश महामंत्री मनीष नागपाल, शीशपाल बिष्ट आदि उपस्थित थे।

Indonesia Open : सिंधु प्री-क्वार्टर फाइनल में, श्रीकांत और मालविका बाहर

जकार्ता : (Jakarta) भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने मंगलवार को इंडोनेशिया ओपन 2026 के महिला एकल वर्ग में शानदार जीत दर्ज करते...

Explore our articles