spot_img

Dehradun : मुख्यमंत्री धामी बोले, 5 अगस्त का दिन देश के लिए ऐतिहासिक

देहरादून: (Dehradun) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने पांच अगस्त को ऐतिहासिक दिन बताया है। उन्होंने कि यह दिन भारतवर्ष के नागरिकों के लिए श्रेष्ठ दिन है।पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को कहा कि उत्तराखंड नहीं पूरे देश के लिए पांच अगस्त का दिन ऐतिहासिक है। आज ही के दिन एक विधान एक प्रधान एक निशान की परिकल्पना पूरी हुई थी। इस दिन अनुच्छेद 370 हटाया गया था। उन्होंने कहा कि चार वर्ष पूर्व अनुच्छेद 370 हटाया गया था। इसी दिन अयोध्या में भव्य राम मंदिर की नींव रखी गई। पूरे विश्व के हिन्दू समाज के लिए यह दिन बहुत ही ऐतिहासिक है। इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जाता है। इस दिन का लाखों लोग इंतजार करते रहे हैं। हम सबके अराध्य भगवान राम का मंदिर भव्य रूप में बन रहा है, जिसका इंतजार जल्द खत्म होने वाला है।

Kathmandu : काठमांडू सहित नेपाल का अधिकांश हिस्सा वायु प्रदूषण की चपेट में

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल के विभिन्न हिस्सों में वायु प्रदूषण के स्तर (Air pollution levels) में हाल के दिनों में वृद्धि दर्ज की गई...

Explore our articles