देहरादून : प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री ने कहा कि उत्तराखंड के युवा कलाकारों में प्रतिभा की कमी नहीं है। हमें चाहिए कि उनकी प्रतिभा को पहचाननें व निखारने के लिए प्रोत्साहन मंच उपलब्ध कराएं। हर बच्चे में कोई ना कोई प्रतिभा छुपी होती है जरुरत है उन्हें पहचानने की।
शनिवार को सहस्त्रधारा रोड स्थित एक होटल में थ्री फिंगर एंटरटेनमेंट लिमिटेड की ओर से आयोजित एक्सीलेंसी आईकॉनिक अवार्ड के मौके पर यह बातें कही। इस दौरान विभिन्न राज्यों से आई विभूतियों को उनके विभिन्न उल्लेखनीय और सराहनीय कार्यों के लिए अवार्ड प्रदान किए गए।
इस मौके पर अभिनेत्री भाग्यश्री ने कलाकारों और विभिन्न विभूतियों को संबोधित करते हुए कहा कि देवभूमि उत्तराखंड से उनका लगाव काफी नजदीक से रहा है। कई बार इससे पहले भी उत्तराखंड आने का मौका मिला है। यहां का मौसम का अलग ही अंदाज है।
इस मौके पर भाग्यश्री ने मैंने प्यार किया गीत अपने अंदाज में गाते हुए कहा कि देहरादून ने मुझे इतना अधिक आकर्षित कर लिया है कि यहां पर मैं अब बार-बार आऊंगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कलाकारों की प्रतिभा को धरातल उतारने की जरुरत है।
इस मौके पर कंपनी के सीईओ एवं फाउंडर अरुण कुमार ने कहा कि वह हमेशा ही देशभर में जगह-जगह जाकर उत्कृष्ट कार्य करने वाले बिजनेसमैन एवं अन्य कार्य क्षेत्रों में उत्साहजनक रूप में कार्य करने वाले महिला पुरुषों को चिन्हित करते रहते हैं और उनको पुरस्कृत घर सम्मान देने का काम करते आ रहे हैं।
इस अवसर पर ब्रह्मकुमारी जया दीदी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि रास्ते में बहुत सी समस्याएं आती है और संघर्ष ही करना पड़ता है,लेकिन सभी को वास्तव में एक मजबूत लीडरशिप की आवश्यकता होती है। युवा कलाकारों ने गणेश वंदना कि जिसे सभी ने बहुत सराहा और प्रशंसा की। कार्यक्रम में थ्री फिंगर एंटरटेनमेंट लिमिटेड की ओर से सुनील कुमार बिजनेस हेड के साथ-साथ अन्य सहयोगी भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में भाग्यश्री ने खेल के क्षेत्र में मैन ऑफ एक्सीलेंसी अवार्ड मुंबई से आए गोपाल दास बघेल, कोलकाता के डॉक्टर बी एन अधिकारी को लीगल सर्विस अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रॉपर्टी कंसलटेंट ऑफ द ईयर अवार्ड देहरादून, ब्यूटी वैलनेस क्षेत्र में कार्य करने वाली गीता जोशी को फैशन एंड लाइफ़स्टाइल आईकॉन ऑफ द ईयर अवार्ड और देहरादून की अभिलाषा दिव्या पाठक को आर्किटेक्ट क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं सराहनीय कार्य करने के लिए आईकॉनिक आर्किटेक्ट ऑफ द ईयर अवार्ड प्रदान किया गया।
अंकित खेरा को आर्ट एंड कल्चर क्षेत्र के लिए मैन ऑफ एक्सीलेंस अवार्ड,किरण शाह को फूड एंड बेवरेज क्षेत्र में कार्य करने के लिए मोस्ट स्पाइटिंग आईकॉन ऑफ द ईयर अवार्ड, प्रियंका, पूजा शर्मा, सुशील मंगल सोनल,बिहार से आई रक्षा कुमारी,डॉ अंजू सिंगला, सूर्य प्रकाश स्वामी सहित विभिन्न कार्य क्षेत्रों के लिए अवार्ड देकर सम्मानित किया।



