spot_img

Darrang: सिपाझार में भीषण आग में ढाबा जलकर राख

दरंग : (Darrang) जिले के सिपाझार के बिजुलीबाड़ी में लगी आग में एक ढाबा पूरी तरह जलकर राख हो गया।

पुलिस द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार यह आग बुधवार की आधी रात के बाद उस समय लगी जब सभी गहरी नींद में सो रहे थे।

राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित बिजुली ढाबा आग में जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। हालांकि, आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल सका है। फिर भी ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि आग गैस के सिलेंडर से लगी होगी।

इस आगजनी की सूचना तत्काल ही स्थानीय पुलिस को दी गई। घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड की टीम के साथ पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। लेकिन, तब तक ढाबा पूरी तरह जल चुका था। पुलिस द्वारा इस सिलसिले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

New Delhi : गगन नारंग और अन्नू राज सिंह के ‘प्रोजेक्ट अमरजीत’ में देशभर के निशानेबाजों को मिलेगा मुफ्त प्रशिक्षण

नई दिल्ली : (New Delhi) ओलंपिक कांस्य पदक विजेता और चार बार के ओलंपियन गगन नारंग (Olympian Gagan Narang) ने अपनी पत्नी और ओलंपियन...

Explore our articles