spot_img

Damoh : टाइगरों की संख्या बढ़ी, चार शावकों का जन्म

दमोह : (Damoh) भारत के सबसे बड़े रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व (Rani Durgavati Tiger Reserve) में टाइगरों की संख्या बढ़ गई है। यहां बाघिन ने चार शावकों को जन्म दिया है। यहां टाइगरों की संख्या 16 थी, नये शावकों के आने के बाद के बाद यह संख्या 20 हो गयी।रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के डीएफओ एए अंसारी ने बताया कि बाघिन एन-112 ने चार शावकों को जन्म दिया है। सभी शावक पूरी तरह स्वस्थ हैं।

हाल ही में दमोह का एक बड़ा भाग टाइगर रिजर्व में सम्मिलित किया गया है। पूर्व में इसका नाम नौरादेही अभ्यारण्य था, अब इसका नाम रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व कर दिया गया है। इसका क्षेत्रफल 23 सौ वर्ग किलोमीटर है। दमोह, नरसिंहपुर एवं सागर जिले का क्षेत्र इसमें सम्मिलित है।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

Explore our articles