spot_img

Colombo : श्रीलंका में हेरोइन की बड़ी खेप बरामद, आरोपित सात दिन की पुलिस हिरासत में

कोलंबो : (Colombo) श्रीलंका के वेलम्पिटिया पुलिस डिवीजन के मालाबे थाना इलाके के कोटिकावट्टा के नागहामुल्ला क्षेत्र में एक घर से मादक पदार्थो की बड़ी खेप बरामद की गई है। अदालत ने संदिग्ध आरोपित को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने बताया कि कदवथा निवासी 27 वर्षीय व्यक्ति के घर पर मारे गए छापे में 13 किलोग्राम 372 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है।

डेली मिरर की खबर के अनुसार मालाबे पुलिस ने कहा कि इस घर से देश के हिस्सों में हेरोइन भेजी जाती थी। छापे के दौरान ट्रैवल बैग से मादक पदार्थ बरामद किया गया। इस संबंध में मोरिन नाम के ड्रग तस्कर का भी नाम सामने आया है। उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं। संदिग्ध इमेश मदुशंका को कोलंबो के अतिरिक्त मजिस्ट्रेट पवित्रा संजीवनी पथिराना के समक्ष पेश किया गया। उन्होंने मदुशंका को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

Explore our articles