spot_img

Colombo : श्रीलंका के पूर्व मंत्री सिल्वा के खिलाफ हाई कोर्ट में अभियोग दायर, पुराने केस में नहीं मिली जमानत

कोलंबो : (Colombo) भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किए गए पूर्वमंत्री मर्विन सिल्वा (Mervyn Silva,) पर आज शिकंजा और कस गया। भ्रष्टाचार जांच आयोग ने पूर्व मंत्री सिल्वा के खिलाफ हाई कोर्ट में अभियोग दायर किया है। उन पर भ्रष्टाचार विरोधी नियमों का उल्लंघन करते हुए वैध आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।

श्रीलंका के उपाली मीडिया समूह के सिंहली भाषा के समाचार पत्र ‘दिवैना’ की खबर के अनुसार किरीबाथगोडा शहर में निर्माण के लिए अधिग्रहित सरकारी भूमि के जाली दस्तावेज तैयार करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए छह संदिग्धों में पूर्व राज्य मंत्री प्रसन्ना राणावीरा और पूर्व संसदीय मामलों के मंत्री मर्विन सिल्वा शामिल हैं। महारा न्यायालय की प्रथम मजिस्ट्रेट कंचना डी सिल्वा ने इस जालसाजी में गिरफ्तार सरथ कुमारा एदिरिसिंघे उर्फ ​​सिंगापुर सरथ की जमानत याचिका खारिज करते हुए छह संदिग्धों को 9 जून तक न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश दिया।

पूर्व मंत्री मर्विन सिल्वा के वकील मैत्री गुणरत्ने (Maithri Gunaratne) ने कल दाखिल जमानत अर्जी पर सेहत का हवाला दिया था। मजिस्ट्रेट ने कहा था कि 9 जून को आदेश सुनाया जाएगा। आपराधिक जांच विभाग के वित्तीय अपराध जांच प्रभाग की पुलिस सार्जेंट प्रियंता डेंजिल Priyantha Denzil) ने अदालत को सूचित किया कि वांछित छठे संदिग्ध केलानिया प्रदेशीय सभा के पूर्व सदस्य मिलरॉय परेरा को आत्मसमर्पण करने के बाद हिरासत में लिया गया है।

New Delhi : युवा कार्तिक की तारीफ में गायकवाड़ बोले- उसमें हर परिस्थिति में ढलने की है काबिलियत

नई दिल्ली : (New Delhi) चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (Chennai Super Kings (CSK) captain Ruturaj Gaikwad) ने युवा खिलाड़ी कार्तिक...

Explore our articles