spot_img

Chittorgarh : महिला के नाम की इंस्टाग्राम आईडी बना लूट के मामले में तीन गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़ : महिला के नाम की इंस्टाग्राम फेक आईडी बनाकर साइबर फ्रॉड तरीके से चित्तौड़गढ़ के युवक को भीलवाडा बुला उसके साथ मारपीट व लूट करने के मामले में फरार चल रहे वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में साइबर पुलिस थाने को सफलता मिली है। अपराध में लिप्त तीन अन्य आरोपियों को साइबर थाना पुलिस ने पूर्व में गिरफ्तार कर लिया था।

पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत के अनुसार सदर बाजार ढोली मोहल्ला चित्तौड़गढ़ निवासी रजनीश पुत्र घनश्याम भांड ने रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया कि उसकी इंस्टाग्राम आईडी पर महिला दीपिका के नाम से आई रिक्वेस्ट मान्य कर लेने फिर उनके बीच बातचीत होने व मिलने के लिए गुलाबपुरा बुलाया। यहां मारपीट व लूट करने के मामले में साइबर थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया था।साइबर पुलिस थाना पुलिस ने टेक्निकल रूप से साक्ष्य एकत्रित कर पूर्व में तीन आरोपियों प्रदीप राव पुत्र गोपाल राव, सुनील जाट पुत्र सत्यनारायण जाट व लूट की चैन खरीदने वाले बालाजी ज्वैलर्स गुलाबपुरा के ओमप्रकाश पुत्र भंवरलाल जाट को गिरफ्तार कर लिया था। इनसे लूट की सोने की चैन बरामद की गयी थी। उसके बाद मामले में वांछित आरोपियों की तलाश की गई। पुलिस ने बाबरिया खेड़ा थाना गुलाबपुरा जिला भीलवाडा निवासी संदीप पुत्र जीवराज जाट, दिनेश पुत्र रामकुवर जाट व मादयो की कोटडी तहसील हुरडा थाना गुलाबपुरा निवासी दिनेश पुत्र रामधन लौहार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। साइबर पुलिस थाने ने उक्त प्रकरण में अब तक कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

New Delhi : टीवी सेटों में सूक्ष्म सेट टॉप बॉक्स लगा हुआ मिलेगा, 450 चैनल मुफ्त देख सकेंगे

नई दिल्ली : (New Delhi) सरकार ने आज ऐसी तीन पहलों की शुरूआत की जिनके तहत देश में बनने वाले सभी टेलीविजन सेटों में...

Explore our articles