spot_img

Chicago : शिकागो में दो छात्रों की गोली मारकर हत्या

शिकागो : (Chicago) शिकागो में शुक्रवार दोपहर दो छात्रों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात द लूप में नॉर्थ वाबाश एवेन्यू (North Wabash Avenue in The Loop) के पहले ब्लॉक में इनोवेशन हाईस्कूल के बाहर हुई।

शिकागो सन टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, नकाबपोश बंदूकधारियों ने शिकागो पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले दो छात्रों रॉबर्ट बोस्टन (16) और मोंटेरियो विलियम्स (17) को दोपहर करीब 12:25 बजे गोलियों से भून दिया। नकाबपोश हमलावर गहरे रंग की सेडान और एक एसयूवी से पहुंचे और गोलीबारी कर भाग गए।
रिपोर्ट के अनुसार, इसकी पुष्टि पुलिस और कुक काउंटी मेडिकल परीक्षक के कार्यालय ने की है। उप पुलिस प्रमुख जॉन हेन ने कहा कि हमलावरों ने छह छात्रों को निशाना बनाया। इनमें से दो की मौत हो गई।

Raipur : खड़गे की टिप्पणी से करोड़ों जनभावनाएं आहतः साय

रायपुर : (Raipur) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Chhattisgarh Chief Minister Vishnu Deo Sai) ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Congress President Mallikarjun Kharge) की...

Explore our articles