spot_img

CHENNAI: तमिलनाडु : चीन से लौटी एक महिला और उसकी बेटी कोविड-19 से संक्रमित पाई गईं

CHENNAI

इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
चेन्नई:(CHENNAI)
चीन से कोलंबो के रास्ते होकर लौटी एक महिला और उसकी छह साल की बेटी तमिलनाडु के मदुरै हवाईअड्डे पर जांच के दौरान कोविड-19 से संक्रमित पाई गई हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग (health department) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी के मुताबिक मदुरै के पास विरुधुनगर की रहने वाली महिला और उसकी बेटी की मंगलवार को विमान से उतरने के बाद हवाईअड्डे पर आरटी-पीसीआर जांच की गयी, जिसमें दोनों कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गईं।

दोनों को विरुधुनगर में उनके घर पर ही पृथकवास में रखा गया है। उनके नमूने जांच के वास्ते जीनोम अनुक्रमण के लिए राजकीय प्रयोगशाला में भेजे जाएंगे। तमिलनाडु में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 10 नए मामले सामने आए। राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 51 पर स्थिर है।

तमिलनाडु सरकार ने चीन और अन्य देशों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में अचानक आई तेजी के तुरंत बाद राज्य के चार हवाईअड्डों पर पहुंचने वाले सभी यात्रियों की जांच तेज कर दी है।

Kathmandu : काठमांडू सहित नेपाल का अधिकांश हिस्सा वायु प्रदूषण की चपेट में

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल के विभिन्न हिस्सों में वायु प्रदूषण के स्तर (Air pollution levels) में हाल के दिनों में वृद्धि दर्ज की गई...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles