spot_img

CHANDIGARH : दो तस्कर गिरफ्तार, 10 किलोग्राम हेरोइन और हथियार-गोलाबारूद बरामद

CHANDIGARH: Two smugglers arrested, 10 kg of heroin and arms-ammunition recovered

चंडीगढ़ज़:(CHANDIGARH ) पंजाब पुलिस ने बुधवार को दो तस्करों को गिरफ्तार (arrested two smugglers) किया और उनके पास से 10 किलोग्राम हेरोइन के अलावा हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुए हैं।पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोग पाकिस्तान स्थित उनके एक ‘आका’ के संपर्क में थे।

यादव ने ट्वीट किया, ‘‘ सीमा पार तस्करी नेटवर्क के खिलाफ एक और बड़ी सफलता में, पठानकोट के ‘काउंटर इंटेल’ ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो पिस्तौल, चार मैगजीन और 180 कारतूस के साथ 10 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई है।’’उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘ गिरफ्तार किए गए लोग पाकिस्तान स्थित अपने एक आका के संपर्क में थे, जिसने खेप को बाड़ के माध्यम से भारत में धकेल दिया था।’’अधिकारी ने बताया कि इस सिलसिले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच की जा रही है।

Mumbai : संजय दत्त की फिल्म ‘आखरी सवाल’ का ट्रेलर रिलीज,15 मई को आएगी सिनेमाघरों में

मुंबई : (Mumbai) 'आखरी सवाल' (Aakhri Sawaal) का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसने आते ही सोशल मीडिया और दर्शकों के बीच हलचल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles