चंडीगढ़:(Chandigarh) हरियाणा सरकार ने सिक्किम कॉडर की आईएएस परी बिश्नोई को हरियाणा कॉडर दिए जाने को लेकर एनओसी जारी कर दी है। अब परी बिश्नोई हरियाणा में शिफ्ट होंगी। परी बिश्नोई आदमपुर से विधायक भव्य बिश्नोई की मंगेतर हैं। हाल ही में दोनों की सगाई हुई है।
दरअसल, परी बिश्नोई 2020 बैच की आईएएस हैं। यूपीएससी की परीक्षा में उनका देश में 30वां स्थान आया था। परी बिश्नोई वर्तमान में सिक्किम की राजधानी गंगटोक में एसडीएम के पद पर कार्यरत हैं। परी बिश्नोई का जन्म राजस्थान के बीकानेर जिले के गांव काकड़ा में हुआ था। परी की मां सुशीला विश्नोई वर्तमान में जीआरपी में एक पुलिस अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। वहीं उनके पिता मनीराम बिश्नोई वकील हैं।
परी बिश्नोई ने केंद्र सरकार में आवेदन किया था कि वह अपने माता-पिता की देखभाल करना चाहती हैं, इसलिए उन्हें सिक्किम कैडर से हरियाणा कैडर में बदल दिया जाए। केंद्र सरकार ने हरियाणा सरकार इसके लिए एनओसी मांगी थी। परी बिश्नोई की एनओसी को मुख्यमंत्री की मंजूरी मिलने के बाद अब इसे केंद्र को भेज दिया जाएगा, जिसके बाद उनका सिक्किम कैडर बदलकर हरियाणा कैडर हो जाएगा।



