spot_img

Chandigarh : पंजाब पुलिस ने तरनतारन से पकड़ा आईएसआई का एजेंट

चंडीगढ़ : (Chandigarh) पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में तरनतारन से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी सैन्य : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई को भेज रहा था।

आरोपित की पहचान तरनतारन के मोहल्ला रोडूपुर गली नजर सिंह वाली के गगनदीप सिंह उर्फ गगन के रूप में हुई है। यह कार्रवाई पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट और तरनतारन पुलिस ने की है।
पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने मंगलवार को बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गगनदीप सिंह पांच साल से पाकिस्तान में बैठे खालिस्तान समर्थक गोपाल सिंह चावला के संपर्क में था। चावला के जरिए ही उसका परिचय पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों से हुआ था। आरोपित ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत में सेना की गतिविधियों, सैनिकों की तैनाती और रणनीतिक ठिकानों की सूचनाएं पाकिस्तान से साझा की थी, जो देश की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन सकती थी।

डीजीपी के अनुसार आरोपित को उसके घर से सोमवार देर रात को पकड़ा गया है। वह लगातार पाकिस्तानी एजेंसियों के संपर्क में था। ऑपरेशन सिंदूर के शुरू होने के बाद भी वह लगातार पाकिस्तान में कॉल्स कर रहा था। उसके घर की तलाशी में मोबाइल फोन बरामद हुआ है, जिसमें खुफिया जानकारी मौजूद है। यह जानकारी आईएसआई एजेंटों को भेजी गई थी। उसके मोबाइल फोन में आईएसआई से जुड़े 20 से अधिक कॉन्टैक्ट भी मिले हैं।
उन्हाेंने बताया कि आरोपित के बैंक खाते में पाकिस्तान के अधिकारियों की ओर से किए गए ट्रांजेक्शन मिले हैं। पता लगाया जा रहा है कि आरोपित के कितने बैंक अकाउंट हैं। पुलिस और खुफिया एजेंसियां आरोपित के फाइनेंशियल और टेक्निकल नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही हैं।

Explore our articles