spot_img

Chandigarh : पंजाब सरकार ने गन्ने का दाम 11 रुपये बढ़ाया, किसानों ने कहा-यह उनके साथ धोखा

चंडीगढ़ : (Chandigarh) पंजाब सरकार ने गन्ने के दाम में 11 रुपये की वृद्धि कर दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान (Chief Minister Bhagwant Mann) ने शुक्रवार सुबह एक्स पर जानकारी दी। इसकी जानकारी होते ही प्रमुख किसान नेता ने कहा कि यह किसानों के साथ धोखा है।पंजाब के किसानों ने गन्ने के दाम में वृद्धि की मांग को लेकर चंडीगढ़ में चार दिन तक धरना दिया था। इसके बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ हुई बैठक में गन्ने के दाम बढ़ाने पर सहमति बनी थी। उम्मीद जताई जा रही थी कि मुख्यमंत्री शीतकालीन सत्र के दौरान गन्ने के दाम बढ़ाने का ऐलान कर सकते हैं लेकिन सत्र में ऐसा कोई ऐलान नहीं किया गया।

शुक्रवार को पंजाब सरकार ने गन्ने के दाम में 11 रुपये की वृद्धि कर दी है। अब पंजाब में गन्ना 391 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा। यह हरियाणा से 2 रुपए ज्यादा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 2023-24 के लिए गन्ने की कीमत (स्टेट एग्रिड प्राइज) में ये बढ़ोतरी की है।

किसान नेता सरवण सिंह ने सरकार के फैसले को खारिज करते हुए कहा है कि सरकार द्वारा गठित कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि पंजाब में गन्ने की उत्पादन लागत 470 रुपये प्रति क्विंटल आ रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किसानों के साथ हुई बैठक में गन्ने के दामों में उचित वृद्धि का भरोसा दिया था लेकिन महज 11 रुपये बढ़ाकर किसानों के साथ मजाक किया गया है। इस बारे में किसान जल्द ही कोई फैसला लेंगे।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

Explore our articles