spot_img

Chandigarh : हरियाणा का बजट दो लाख करोड़ पार होने की संभावना, मुख्यमंत्री आज करेंगे पेश

चंडीगढ़ : (Chandigarh) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी (Haryana Chief Minister Naib Saini) बतौर वित्तमंत्री अपनी सरकार का पहला बजट आज दोपहर दो बजे पेश करेंगे। हरियाणा में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार के सत्ता में आने के बाद पहली बार पेश हाेने जा रहे बजट को लेकर प्रदेशवासियों को ढेरों उम्मीदें हैं। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बतौर वित्तमंत्री वर्ष 2024-25 के लिए एक लाख 89 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश किया था। इस बार का बजट दो लाख पांच हजार करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद जताई गई है।

बजट में 16 हजार करोड़ की वृद्धि की संभावना है। बजट के दौरान जहां कई घोषणाएं होने की संभावना है। वहीं सबसे अधिक उम्मीद लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर है, जिसमें महिलाओं को 2100 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव घोषणा पत्र में इस घोषणा को सर्वाधिक तरजीह दी थी। इस बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आज सुबह वित्त विभाग के आला अधिकारियों, सीएमओ के अधिकारियों के साथ बैठक करके बजट के संबंध में चर्चा भी की है।

Srinagar/Budgam : मस्जिदों पर बुलडोजर और बढ़ता ध्रुवीकरण: मीरवाइज उमर फारूक ने जताई चिंता

श्रीनगर/बडगाम : (Srinagar/Budgam) कश्मीर के प्रमुख धर्मगुरु मीरवाइज उमर फारू (Mirwaiz Umar Faroo, a prominent Kashmiri cleric) ने देश में मुसलमानों की मौजूदा स्थिति...

Explore our articles