spot_img

Chandigarh : हरियाणा बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट

चंडीगढ़ : (Chandigarh) हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (Haryana Board of School Education) ने 12वीं की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। सभी विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. पवन कुमार, उपाध्यक्ष सतीश कुमार एवं सचिव मुनीश नागपाल ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में संयुक्त रूप से बताया कि बोर्ड द्वारा संचालित करवाई गई सीनियर सेकेण्डरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) वार्षिक परीक्षा-2025 का परिणाम आज घोषित किया जा रहा है। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि सीनियर सेकेण्डरी (शैक्षिक) नियमित परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम 85.66 फीसदी तथा स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 63.21 फीसदी रहा है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को उनके बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए हार्दिक बधाई दी।

उन्होंने बताया कि सीनियर सेकेण्डरी (शैक्षिक) नियमित परीक्षा में एक लाख 93 हजार 828 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए थे, जिनमें से एक लाख 66 हजार 31 उत्तीर्ण हुए तथा 7900 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण रहे। इस परीक्षा में 97 हजार 561 प्रविष्ठ छात्राओं में से 87 हजार 227 पास हुईं। इनकी पास प्रतिशतता 89.41 रही, जबकि 96 हजार 267 छात्रों में से 78 हजार 804 पास हुए। इनकी पास प्रतिशतता 81.86 रही। इस प्रकार छात्राओं ने छात्रों से 7.55 फीसदी ज्यादा पास प्रतिशतता दर्ज कर बढ़त हासिल की है। उन्होंने बताया कि कला संकाय में पास प्रतिशतता 85.31, विज्ञान संकाय में 83.05 तथा कॉमर्स संकाय में 92.20 रही है।

उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में राजकीय विद्यालयों की पास प्रतिशतता 84.67 रही तथा प्राइवेट विद्यालयों की पास प्रतिशतता 86.98 रही है। इस परीक्षा में ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 85.94 रही है, जबकि शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 85.03 रही है। उन्होंने बताया कि घास प्रतिशतता में जिला जीन्द टॉप तथा जिला नूंह पायदान पर सबसे नीचे रहा।

बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि यह परिणाम आज शाम से संबंधित विद्यालयों/संस्थाओं द्वारा बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर अपनी यूजर आईडी व पासवर्ड द्वारा लॉगिन करते हुए डाउनलोड भी किया जा सकेगा। कोई विद्यालय अगर समय पर परिणाम प्राप्त नहीं करता है तो इसके लिए वह स्वयं जिम्मेवार होगा।

बोर्ड उपाध्यक्ष सतीश कुमार (Board Vice President Satish Kumar) ने बताया कि सीनियर सेकेण्डरी परीक्षा के स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 63.21 प्रतिशत रहा है। इस परीक्षा में 3419 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए जिनमें से 2161 पास हुए। स्वयंपाठी परीक्षार्थी अपना अनुक्रमांक अथवा नाम, पिता का नाम, माता का नाम व जन्म तिथि भरते हुए परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। विद्यालयी परीक्षार्थी भी अपना परिणाम अनुक्रमांक व जन्म तिथि भरते हुए देख सकते हैं। किसी भी प्रकार की तकनीकी खराबी त्रुटि के लिए बोर्ड कार्यालय जिम्मेदार नहीं होगा।

बोर्ड सचिव नागपाल ने बताया कि इसके अतिरिक्त प्रदेशभर में संचालित करवाई गई सीनियर सेकेण्डरी मुक्त विद्यालय वार्षिक परीक्षा-2025 (फ्रेश व रि-अपीयर इत्यादि) विषय की परीक्षा का परिणाम भी आज घोषित किया जा रहा है। सीनियर सेकेण्डरी मुक्त विद्यालय (फ्रेश) का परिणाम 3635 तथा रि-अपीयर का परिणाम 49.93 फीसदी रहा है। परीक्षार्थी अपना परिणाम बोर्ड की वेबसाइट www.bsch.org.in से अनुक्रमांक अथवा नाम, पिता का नाम, माता का नाम व जन्म तिथि अथवा पंजीकरण संख्या भरते हुए परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।।

उन्होंने आगे बताया कि सीनियर सेकेण्डरी मुक्त विद्यालय (फ्रेश) की परीक्षा में 14144 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए थे, जिनमें से 5141 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए, जिनकी पास प्रतिशतता 36.35 रही। इस परीक्षा में 9055 छात्र बैठे थे, जिनमें से 2889 पास हुए, इनकी पास प्रतिशतता 31.91 रही है। 5089 प्रविष्ठ छात्राओं में से 2252 पास हुईं। इनकी पास प्रतिशतता 44.25 रही है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 33.39 रही है, जबकि शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 42.33 रही है।

Thane : ठाणे में महिला से 6.75 लाख की ठगी, दिल्ली एयरपोर्ट की कहानी बनाकर ठगे पैसे

ठाणे : (Thane) जिले के मुंब्रा इलाके (Mumbra area of ​​Thane district) में शादी का झांसा देकर 29 वर्षीय महिला से 6.75 लाख रुपये...

Explore our articles