spot_img

Chandigarh: पंजाब भाजपा के चार नेताओं को जान से मारने की धमकी

चंडीगढ़:(Chandigarh) पंजाब भारतीय जनता पार्टी (BJP) के चार नेताओं को पत्र भेजकर जान से मारने की धमकी दी गई है। यह पत्र चंडीगढ़ स्थित पंजाब भाजपा मुख्यालय को प्राप्त हुआ है। पत्र के साथ एक ज्वलनशील पदार्थ का पैकेट भी मिला है। धमकी मिलने के बाद रातभर चंडीगढ़ पुलिस ने भाजपा मुख्यालय और आसपास सर्च आपरेशन चलाया। इन नेताओं को भाजपा छोड़ने अथवा दुनिया छोड़ने की धमकी देते हुए पत्र में खालिस्तान व पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लिखा गया है।

जान से मारने की धमकी भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव मनजिंदर सिंह सिरसा, भाजपा सिख समन्वय समिति व राष्ट्रीय रेलवे कमेटी के सदस्य तेजिंदर सिंह सरां, भाजपा महासचिव परमिंदर बराड़ और भाजपा के प्रदेश संगठन महासचिव श्रीनिवासुलु दी गई है। इन नेताओं ने चंडीगढ़ पुलिस को शिकायत दी है। भाजपा नेताओं ने आज पंजाब पुलिस महानिदेशक से मुलाकात का समय मांगा है। इस पत्र में कहा गया है कि आप लोग भाजपा और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के साथ मिलकर सिखों और पंजाब के लोगों को धोखा दे रहे हैं। सिख मामलों में दखल दे रहे हैं। चारों नेताओं को सिख धर्म का गद्दार बताया गया है। पत्र में कई अन्य आपत्तिजनक बाते लिखी गई हैं।
समाप्त

Prayagraj : ‘यूपी में बढ़ रहे बाल विवाह’ : हाईकोर्ट ने कहा, यूपी पुलिस इसके लिए दोषी

दूल्हों और मदद करने वालों पर केस दर्ज करने में नाकाम रही पुलिसप्रयागराज : (Prayagraj) इलाहाबाद उच्च न्यायालय (Allahabad High Court) ने अपने एक...

Explore our articles