spot_img

Chandigarh : ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर अमृतसर में अलर्ट, दल खालसा ने किया बंद का आह्वान

नगर में चार हजार पुलिस कर्मियों ने संभाला मोर्चा, किया फ्लैग मार्च गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की 6 जून को होने वाली परीक्षाएं निरस्त
चंडीगढ़ : (Chandigarh)
पंजाब में ऑपरेशन ब्लू स्टार (anniversary of Operation Blue Star) की 6 जून काे बरसी के मद्देनजर पुलिस ने अलर्ट है। दल खालसा की तरफ से 6 जून को अमृतसर बंद का आहवान किया गया है। प्रशासन ने इसी दिन की गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी (Guru Nanak Dev University) की सभी परीक्षाएं निरस्त कर दी हैं। इस दिन दरबार साहिब में जहां अखंड पाठ साहिब का भोग डाला जाएगा। वहीं अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार कौम के नाम संदेश जारी करेंगे।

पंजाब में ऑपरेशन ब्लू स्टार की 6 जून काे बरसी के मद्देनजर पुलिस व प्रसाशन अलर्ट मोड पर है। जिले में संवेदनशील जगहाें पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। किसी प्रकार की अप्रिय घटना की आशंका के चलते पुलिस लगातार फ्लैग मार्च कर रही है। पुलिस ने दरबार साहिब के आसपास के एरिया में फ्लैग मार्च किया।

इसी बीच दल खालसा ने 6 जून को अमृतसर बंद का आहवान किया गया है। दल खालसा ने गुरुवार की शाम ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी की पूर्व संध्या पर घल्लूघारा मार्च निकालने का ऐलान किया है, जो शहर के विभिन्न बाजारों से गुजरता हुआ श्री अकाल तख्त पर समाप्त होगा। जिसके चलते सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई और शिक्षण संस्थानों ने भी इसे लेकर सावधानी के तौर पर कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।

अमृतसर जिला प्रशासन ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी ने अपने सभी कॉलेजों में 6 जून को होने वाली परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। ये सभी थ्याेरी परीक्षाएं अब 20 जून को पहले निर्धारित समय के अनुसार परीक्षा केन्द्रों पर होंगी। इस संबंधित सारी जानकारी यूनिवर्सिटी वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

अमृतसर के पुलिस आयुक्त जीएस भुल्लर (According to Amritsar Police Commissioner GS Bhullar) के अनुसार स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। पुलिस लगातार फ्लैग मार्च कर रही है। दरबार साहिब परिसर की मर्यादा को ध्यान में रखकर पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। नगर में स्थिति को देखते हुए करीब 4 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए जा रहे हैं। जिनमें पंजाब आर्म्ड पुलिस के जवान भी शामिल होंगे। अमृतसर में 62 स्थानों पर नाके स्थापित किए गए हैं। जिनमें 14 नाके गोल्डन टेंपल के आसपास और रास्तों में होंगे। 20 नाके शहर के भीतर, 10 नाके शहर के बाहरी इलाकों में और 10 नाके शहर में आने-जाने वाले मुख्य मार्गों पर होंगे। 52 नाकों पर पुलिस 24 घंटे तैनात रहेगी।

गुरुवार को दरबार साहिब परिसर में काफी चहल-पहल रही ऑपरेशन ब्लू स्टार के दौरान हुए नुकसान को संगत को दिखाने के लिए यहां अस्थाई गैलरी में रखा गया है। दरबार साहिब में छह जून को अखंड पाठ के भोग के बाद जरनैल सिंह भिंडरावाल व अन्यों के परिवारों को सम्मानित किए जाने की परंपरा है। इस बार कार्यवाहक जत्थेदार से सम्मान लिए जाने को लेकर विवाद गहराया हुआ है। भिंडरावाला के बेटे पहले ही यह सम्मान लेने से इनकार कर चुके हैं।

Explore our articles