spot_img

Champawat : स्वांला के पास एनएच पर बने डेंजर जोन पर सुरक्षा इंतजाम जरूरी : सुरेश जोशी

चम्पावत : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि एनएच पर स्वांला के पास सुरक्षा इंतजाम जरूरी है। यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। तीन माह तक एनएच और प्रशासन को इस स्थान पर अधिकारियों की तैनाती करनी चाहिए। यहां पर पहाड़ी से गिरता मलबा और पत्थर लोगों के लिए खतरा बना हुए हैं। जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने इस मामले को रखने की बात कही।

सुरेश जोशी ने एक बयान में कहा कि स्वांला के पास बने डेंजर जोन पर व्यवस्था बदहाल है। यहां एनएच का कोई अधिकारी नहीं है। कम से कम जुलाई, अगस्त और सितंबर तक यहां लोगों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस कर्मी, मलबा हटाने के लिए एनएच की मशीनें जरूरी हैं। प्रशासन को भी इसका संज्ञान लेना चाहिए। बारिश के मौसम में स्वांला क्षेत्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही यात्रियों की जान पर खतरा बना सकती है। हादसे के बाद सजग होने से अच्छा है कि पहले ही इंतजाम कर लिए जाएं। उन्होंने कहा कि स्वांला में मार्ग बंद होने पर वाहन चालक धैर्य नहीं रखते हैं। कई लोग लाइन तोड़कर आगे जाने के लिए वाहनों को यहां-वहां से आगे बढ़ा देते हैं, यह सही नहीं है।

Thane : ठाणे में महिला से 6.75 लाख की ठगी, दिल्ली एयरपोर्ट की कहानी बनाकर ठगे पैसे

ठाणे : (Thane) जिले के मुंब्रा इलाके (Mumbra area of ​​Thane district) में शादी का झांसा देकर 29 वर्षीय महिला से 6.75 लाख रुपये...

Explore our articles