spot_img

Bijnor : बजाज हिन्दुस्थान ग्रुप मिल द्वारा गन्ने का भुगतान नहीं देने से किसानों में आक्रोश

बिजनौर : (Bijnor) बिलाई मिल बकाया गन्ना भुगतान को लेकर मंगलवार को किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा (Kisan Mazdoor Sangharsh Morcha) के कार्यकर्ताओं ने बिलाई मिल पहुंचकर गन्ना प्रबंधक राहुल चौधरी (sugarcane manager Rahul Chaudhary) से मुलाकात कर मिल के प्रबन्ध निदेशक को एक ज्ञापन भेजा।

मुलाकात के दौरान संगठन के युवा प्रदेश अध्यक्ष विकास चौधरी (president of the organization, Vikas Chaudhary) ने कहा कि बिलाई मिल द्वारा समय से गन्ना भुगतान न होने के कारण किसानों की आर्थिक स्थिति खराब हो रही है। समय से गन्ना भुगतान न होने के कारण किसानों को बच्चों की शिक्षा, बीमारी, शादी समारोह व आगामी फसलों में आने वाले खर्चो में समस्या उत्पन्न हो रही है।

विकास चौधरी ने कहा कि बिलाई मिल गन्ना भुगतान पर शासन प्रशासन मौन बनाए हुए हैं जो बर्दाश्त योग्य नहीं है। गन्ना प्रबंधक राहुल चौधरी को ज्ञापन सौंपते हुए विकास चौधरी ने कहा कि अगर बिलाई मिल द्वारा शीघ्र गन्ने का समस्त भुगतान नहीं किया गया तो किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा आन्दोलन शुरू करेगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विकास उर्फ नूरी, राकेश कुमार, मुनेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Jagdalpur : छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में 60 स्कूल भवन जर्जर, मरम्मत के लिए विभाग के पास बजट नहीं

जगदलपुर : (Jagdalpur) छत्तीसगढ़ के बस्तर जिला (Chhattisgarh's Bastar district) में नए शिक्षा सत्र की शुरुआत से पहले सरकारी स्कूलों की बदहाल स्थिति चिंता...

Explore our articles