spot_img

Bhubaneswar : माधुरी दीक्षित बनीं ओडिशा हैंडलूम की ब्रांड एम्बेसडर, सरकार देगी 1.6 करोड़ रुपये

भुवनेश्वर : (Bhubaneswar) बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने (Bollywood actress Madhuri Dixit Nene) को ओडिशा हैंडलूम का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया गया है। राज्य सरकार ने इस कार्य हेतु 1.6 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इसके साथ साथ उनकी यात्रा, आवास और अन्य संबंधित खर्चों का प्रबंध राज्य सरकार द्वारा की गई है। यह जानकारी हैंडलूम मंत्री प्रदीप बल सामंत (Handloom Minister Pradeep Bal Samant) ने बुधवार को विधानसभा में दी।

नयागढ़ के विधायक अरुण कुमार साहू (Nayagarh MLA Arun Kumar Sahu) के प्रश्न के लिखित उत्तर में मंत्री सामंत ने बताया कि इस नियुक्ति का उद्देश्य ओडिशा के पारंपरिक हैंडलूम सेक्टर को वैश्विक मंच पर बढ़ावा देना है।

उन्होंने कहा कि इस पहल से ओडिशा की समृद्ध हैंडलूम विरासत को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी और राज्य के बुनकरों की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार की उम्मीद है।”

मंत्री ने यह भी कहा कि माधुरी दीक्षित नेने के साथ जुड़ने से ओडिशा हैंडलूम को एक महत्वपूर्ण बढ़ावा मिलेगा, जिससे पारंपरिक कारीगरी को व्यापक पहचान मिलेगी और स्थानीय बुनकरों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक बेहतर पहुंच मिल सकेगी।

Dubai : कतर ने एलएनजी व अन्य उत्पादों का उत्पादन अस्थायी रूप से रोका

दुबई : (Dubai) पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच कतर की सरकारी ऊर्जा कंपनी कतर एनर्जी (West Asia, Qatar's state-owned energy company, Qatar...

Explore our articles