spot_img

Bhopal: मप्र के 10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी , बुरहानपुर के तीन गांव खाली कराए गए

भोपाल:(Bhopal) मध्य प्रदेश में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। उफना रही नदियों का पानी गांवों में घुसने लगा हैं। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 24 घंटों में इंदौर समेत 10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन में हल्की बारिश होने के आसार हैं।

लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों और बांधों का जलस्तर बढ़ रहा है। उज्जैन में शिप्रा, बुरहानपुर और बैतूल में ताप्ती नदी उफान पर हैं। बरसाती नदियों में भी तेज बहाव है। बुरहानपुर में ताप्ती नदी पर बना हतनूर पुल डूबने से 10 से ज्यादा गांव का जिले से संपर्क टूट गया। शनिवार रात जिले के फोपनार गांव में उतावली नदी का पानी घुस गया। बाढ़ में फंसे 250 परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। जिले के जसौंदी में अंजनडोह नदी पर बने तालाब के ओवरफ्लो होने से बाढ़ आ गई। अंबाड़ा गांव में भी घरों में पानी भर गया। हरदा में हटकलां के पास शनिवार रात 9 बजे स्यानी‎ नदी की पुलिया को पार करते समय युवक‎ बाइक समेत बह गया। बताया जा रहा है कि पुलिया पर 4 फीट पानी था। शनिवार को अजनाल‎ नदी में भी बाढ़ आ गई। इस कारण‎ छह घंटे नर्मदापुरम – खंडवा‎ स्टेट हाइवे बंद रहा। बुरहानपुर के तीन गांवों को खाली कराकर लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि प्रदेश में चक्रवाती हवाओं का घेरा बना हुआ है। पूर्वी और पश्चिमी हवाएं दक्षिण मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में मिल रही हैं। मानसून ट्रफ लाइन भी गुजर रही है। इससे बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 24 घंटों में प्रदेश में 6 जिलों सीहोर, हरदा, इंदौर, रतलाम, मंदसौर और छिंदवाड़ा में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी है। नर्मदापुरम, बैतूल, गुना और नरसिंहपुर में भारी बारिश हो सकती है। जबकि भोपाल, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, नीमच, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में हल्की बारिश की संभावना है।

Thane : ठाणे में महिला से 6.75 लाख की ठगी, दिल्ली एयरपोर्ट की कहानी बनाकर ठगे पैसे

ठाणे : (Thane) जिले के मुंब्रा इलाके (Mumbra area of ​​Thane district) में शादी का झांसा देकर 29 वर्षीय महिला से 6.75 लाख रुपये...

Explore our articles