spot_img

Bhopal: केन्द्रीयमंत्री गडकरी आज मप्र के खंडवा में जन आशीर्वाद यात्रा का करेंगे शुभारंभ

भोपाल:(Bhopal) केन्द्रीय परिवहनमंत्री नितिन गडकरी आज (Bhopal) मध्य प्रदेश के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे खंडवा में भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर वो खंडवा में जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बताया कि गडकरी दिल्ली से विशेष विमान के माध्यम से पूर्वाह्न 11.45 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर से दोपहर 12:20 बजे खंडवा एयरस्ट्रिप आएंगे और दोपहर 12:30 बजे दादाजी मंदिर के दर्शन करेंगे।केन्द्रीय मंत्री गडकरी दोपहर एक बजे उत्कृष्ट हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित जन आशीर्वाद यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। गडकरी दोपहर 2:50 बजे हेलीकॉप्टर से इंदौर रवाना होंगे। दोपहर 3:30 बजे इंदौर से विशेष विमान द्वारा नागपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में राज्य सरकार के 18 साल के कार्यकाल की उपलब्धि को जन-जन तक पहुंचाने और कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश करने के लिए जन आशीर्वाद यात्राएं निकाल रही है। राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से निकली जाने वाली इन जन आशीर्वाद यात्राओं में पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इस दौरान 25 सितंबर तक 10 हजार किलोमीटर से अधिक दूरी तय कर राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों को कवर किया जाएगा।

पहली जन आशीर्वाद यात्रा का 3 सितम्बर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चित्रकूट से और दूसरी जनआशीर्वाद यात्रा का 4 सितम्बर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नीमच से शुभारम्भ किया। वहीं, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 5 सितम्बर को तीसरी यात्रा का मंडला से और चौथी यात्रा का शुभारंभ श्योपुर से किया। आज पांचवीं यात्रा को केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी खंडवा से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। सभी पांचों यात्राओं का समापन 25 सितंबर को पं दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती पर जम्बूरी मैदान भोपाल में होगा। इस कार्यकर्ता महाकुंभ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे।

Dharamsala : आईपीएल के फाइनल में पहुंचने पर आरसीबी के कप्तान ने कहा, यह टीम किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं

धर्मशाला : (Dharamsala) गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) (Royal Challengers Bangalore) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 (Indian Premier League (IPL) 2026) के...

Explore our articles