spot_img

Bhopal : नाँदगांव में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते डायवर्ट होंगी ट्रेनें

भोपाल : सेंट्रल रेलवे के भुसावल मंडल के जलगांव-मनमाड़ रेल खण्ड में नाँदगांव स्टेशन पर तीसरी लाइन के तहत यार्ड रिमॉडलिंग के लिए नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जा रहा है। इसके चलते निर्धारित तिथियों में भोपाल मण्डल से गुजरने वाली कुछ गाड़ियाँ परिवर्तित मार्ग से होकर चलेंगी।

भोपाल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 29 मई को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 12715 नांदेड़-अमृतसर सचखंड एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया अकोला-भुसावल कॉर्ड लाइन-खण्डवा होकर जाएगी। वहीं, 30 मई को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 12753 नांदेड़-हजरत निजामुद्दीन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया अकोला-भुसावल कॉर्ड लाइन-खण्डवा होकर गन्तव्य को जाएगी।

इसी तारीख 30 मई को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 12716 अमृतसर-नांदेड़ सचखंड एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया खंडवा-भुसावल कॉर्ड लाइन-अकोला होकर जाएगी। 28 मई को गाड़ी संख्या 12617 एर्नाकुलम-हजरत निजामुद्दीन मंगला एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया रोहा-बसईरोड-उधना-जलगांव होकर चलेगी। 29 मई को गाड़ी संख्या 12618 हजरत निजामुद्दीन-एर्नाकुलम मंगला एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया जलगांव-उधना-बसईरोड-रोहा होकर जाएगी।

Dubai : कतर ने एलएनजी व अन्य उत्पादों का उत्पादन अस्थायी रूप से रोका

दुबई : (Dubai) पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच कतर की सरकारी ऊर्जा कंपनी कतर एनर्जी (West Asia, Qatar's state-owned energy company, Qatar...

Explore our articles