spot_img

Bhopal : जयपुर-भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस में स्थाई रूप से बढ़ेगा एसी-1 कोच

भोपाल : रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 19711/19712 जयपुर-भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस में वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का एक कोच स्थायी रूप से बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह अतिरिक्त कोच गाड़ी संख्या 19711 जयपुर-भोपाल एक्सप्रेस में जयपुर स्टेशन से दिनांक दो जून से तथा गाड़ी संख्या 19712 भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस में भोपाल स्टेशन से दिनांक तीन जून से गन्तव्य के लिए लगाया जाएगा। अतिरिक्त कोच जुड़ जाने से यह गाड़ी एक वातानुकूलित प्रथम श्रेणी, दो वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, तीन वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी कोच, पांच वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, पांच शयनयान श्रेणी, चार सामान्य श्रेणी, दो जनरेटर कार सहित कुल 22 डिब्बों के साथ चलेगी।

Explore our articles