spot_img

Bhopal: भाजपा के वरिष्ठ नेता आज विभिन्न जिलों के प्रवास पर रहेंगे

भोपाल:(Bhopal) मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की दृष्टि से भाजपा के वरिष्ठ नेता आज (शनिवार को) प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बैतूल, उमरिया, सिवनी, छिंदवाडा, पांढुर्णा, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा नर्मदापुरम एवं भोपाल, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अलीराजपुर, उज्जैन व इंदौर, केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल राजगढ़ एवं सीहोर जिले में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री चौहान प्रातः 10.05 बजे बैतूल जिले के आमला, प्रातः 11.05 बजे भैंसदेही विधानसभा के डामजीपुरा, दोपहर 12.45 बजे भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर, दोपहर 3.40 बजे उमरिया जिले के मानपुर विधानसभा, शाम 5.15 बजे सिवनी जिले की केवलारी विधानसभा के पलारी,, शाम 6.45 बजे बरघाट विधानसभा के मोहगांव सडक, रात्रि 8.30 बजे छिंदवाडा जिले के मेघा सिवनी और रात्रि 9.30 बजे पांढुर्णा जिले के सौंसर विधानसभा के मोहखेड़ा में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा दोपहर 1.00 बजे नर्मदापुरम जिले के नर्मदापुरम, दोपहर 2.45 बजे सिवनी मालवा के डोलरिया एवं शाम 5.00 बजे भोपाल जिले के हुजूर विधानसभा के नीलबड़ में जनसभा को संबोधित करेंगे। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया दोपहर 3.00 बजे अलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर, दोपहर 4.00 बजे उज्जैन जिले के महिदपुर और दोपहर 5.30 बजे इंदौर जिले के सांवेर में स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल दोपहर 3.00 बजे राजगढ जिले की ब्यावरा विधानसभा के सुठालिया, शाम 4.30 बजे राजगढ़ के ग्राम भुमरिया में जनसभा को संबोधित करेंगे। पार्टी की प्रदेश महामंत्री व राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार आज नीमच में वृहद कार्यकर्ता बैठक, जावद में लाड़ली बहना मिलन समारोह एवं मनासा में शक्ति केन्द्र सम्मेलन को संबोधित करेंगी।

New Delhi : डीपीआईआईटी ने क्राफ्टन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ किया समझौता

नई दिल्ली : (New Delhi) देश के स्टार्टअप और नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए उद्योग और...

Explore our articles