spot_img

Bhopal : पटवारी भर्ती परीक्षा-2022 का परिणाम जारी

भोपाल : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल द्वारा पटवारी भर्ती परीक्षा-2022 का परिणाम रविवार को अंतिम रूप से जारी कर दिया गया है। परिणाम कर्मचारी चयन मण्डल की वेबसाइट https://esb.mp.gov.in पर उपलब्ध है। यह जानकारी राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव निकुंज श्रीवास्तव ने दी।

उन्होंने बताया कि पटवारी भर्ती परीक्षा 2024 के संबंध में चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग अभ्यर्थी को आवंटित जिले में 24 फरवरी को आयोजित की जायेगी।

प्रमुख सचिव श्रीवास्तव ने बताया कि परीक्षा परिणाम के संबंध में अभ्यर्थियों को पृथक से एसएमएस/ई-मेल/सूचना-पत्र द्वारा भी सूचित किया जा रहा है। इसके लिये काउंसलिंग संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश एमपी ऑनलाइन के पोर्टल https://prc.mponline.gov.in पर उपलब्ध हैं। इस लिंक पर जाकर अभ्यर्थी अपना प्रोफाइल क्रियेट कर अपने दस्तावेज अपलोड करें।

उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थी अपने मूल दस्तावेज 2 स्व-प्रमाणित प्रतियों के साथ लेकर 24 फरवरी, 2024 को नियत समय पर आवंटित ज़िले में काउंसलिंग स्थल पर उपस्थित होना सुनुश्चित करें। यदि अभ्यर्थी निर्धारित काउंसलिंग दिनांक को उपस्थित नहीं होते है, तो उस पद को रिक्त माना जाकर अभ्यर्थी की उम्मीदवारी निरस्त मानी जायेगी।

Washington : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जोर का झटका

अमेरिकी संसद में ईरान जंग रोकने वाला प्रस्ताव पासवाशिंगटन : (Washington) अमेरिकी संसद में मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की (President Donald Trump) सैन्य...

Explore our articles