spot_img

Bhopal : समर्थन मूल्य पर मूंग और उडद की खरीदी से मिल रहा किसानों को बड़ा लाभ : दर्शन सिंह

किसान मोर्चा अध्यक्ष ने निर्णय के लिए मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री का जताया आभार

भोपाल : भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई मंत्रि परिषद की बैठक में ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उडद की समर्थन मूल्य पर खरीदी का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के किसानों की आय दोगुना करने के संकल्प को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री चौहान ने गत वर्षों से किसानों की ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उडद की समर्थन मूल्य पर खरीदी प्रारंभ की है, जिसका बड़ा लाभ किसानों को मिल रहा है।

मोर्चा अध्यक्ष चौधरी ने सोमवार को जारी अपने बयान में किसान हितैषी निर्णय के लिए प्रदेश के किसानों की ओर से मुख्यमंत्री चौहान एवं प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज से खरीदी के लिए पंजीयन प्रारंभ हो गया है। प्रदेश के किसान 19 मई तक ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द फसलों का पंजीयन करवा सकेंगे।

चौधरी ने कहा कि सरकार ने पिछले वर्ष मूंग का समर्थन मूल्य 7275 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा था, जबकि बाजार में 4 से 5 हज़ार रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा था। प्रत्येक किसान को प्रति क्विंटल 2 से 3 हज़ार रुपये हमारी सरकार ने दिया है। इस वर्ष भी प्रदेश सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें लाभकारी मूल्य दिलाने के लिए मूंग समर्थन मूल्य पर खरीदने का किसान हितैषी निर्णय लिया है।

Explore our articles